Top Dividend paying stocks: शेयर में आमतौर पर निवेश appreciation के लिए किया जाता है। निवेशक शेयर को खरीद भाव से ऊंची कीमत पर बेच कर मुनाफा कमाने के लिए ही खरीदते हैं। लेकिन, डिविडेंड (Top dividend stocks) भी एक ऐसा विकल्प है, जिसके जरिए अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। बहुत से निवेशकों को ऐसे शेयरों की तलाश रहती है, जो निवेशकों को अच्छा डिविडेंड देते हैं।
लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप सभी कैटेगरी के शेयर में ऐसे स्टॉक होते हैं, जो अच्छा डिविडेंड प्रदान करते हैं। बीते साल की बात करें तो स्मॉल कैप कैटेगरी के एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने सबसे ज्यादा 22.70 फीसदी का डिविडेंड यील्ड अपने निवेशकों को दिया है। सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली लार्ज कैप कंपनियों में वेदांता (7.8%) और मिडकैप कैटेगरी की कंपनियों में अशोक लीलैंड शामिल है।
इंडस्ट्री के हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा डिविडेंड ऑयल और गैस सेक्टर की कंपनियां बांट रही हैं। मिनरल और माइनिंग कंपनियां डिविडेंड बांटने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। आईटी कंपनियां डिविडेंड बांटने में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन इसमें टीसीएस और इन्फोसिस का नाम नहीं है।
एक्सिस सिक्युरिटी ने लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप सभी कैटेगरी के 15-15 शेयरों की सूची जारी की है। ये वह शेयर हैं, जिन्होंने बीते 12 महीनों में सबसे ज्यादा डिविडेंड प्रदान किया है। इसमें वेदांता, कोल इंडिया,पॉवर ग्रिड, इंडियन ऑयल, पीरामल एंटरप्राइजेस, एस्टर डीएम, एचसीएल और आईटीसी प्रमुख हैं। आइए इस सूची पर नजर डालते हैं:
Top Dividend paying stocks: लार्ज कैप
| कंपनी | वर्तमान मूल्य | 12 माह में दिया डिविडेंड | डिविडेंड यील्ड |
| वेदांता लिमिटेड | 378 | 30 | 7.80% |
| कोल इंडिया लिमिटेड | 453 | 25 | 5.40% |
| इंडियन ऑयल | 169 | 8 | 4.70% |
| पावर ग्रिड | 274 | 12 | 4.40% |
| बीपीसीएल | 592 | 25 | 4.20% |
| आईटीसी लि | 426 | 16 | 3.70% |
| टेक महिंद्रा | 1,196 | 44 | 3.70% |
| ओएनजीसी | 283 | 10 | 3.60% |
| आरईसी लिमिटेड | 429 | 15 | 3.60% |
| हिंदुस्तान जिंक | 403 | 13 | 3.20% |
| पीएफसी लिमिटेड | 397 | 11 | 2.80% |
| गेल | 206 | 6 | 2.70% |
| एचसीएल टेक | 1,477 | 2.30% | |
| टाटा इस्पात | 160 | 4 | 2.20% |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 255 | 6 | 2.20% |
Top Dividend paying stocks: मिड कैप
| कंपनी | वर्तमान मूल्य | 12 माह में दिया डिविडेंड | डिविडेंड यील्ड |
| अशोक लीलैंड | 176 | 8 | 4.30% |
| पिरामल एंटरप्राइजेज | 838 | 31 | 3.70% |
| एनएमडीसी लि | 240 | 9 | 3.60% |
| पेट्रोनेट एलएनजी | 308 | 10 | 3.20% |
| एचपीसीएल | 469 | 15 | 3.20% |
| ओरेकल फिन | 7,858 | 225 | 2.90% |
| ऑयल इंडिया | 623 | 18 | 2.80% |
| सन टीवी नेटवर्क | 606 | 17 | 2.80% |
| बायर फसल | 5,366 | 135 | 2.50% |
| अजंता फार्मा | 2,065 | 51 | 2.50% |
| निप्पॉन जीवन | 553 | 13 | 2.30% |
| हीरो मोटोकॉर्प | 4,323 | 100 | 2.30% |
| जीआईसी | 328 | 7 | 2.20% |
| एमफैसिस | 2,308 | 50 | 2.20% |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 62 | 1 | 2.10% |
Top Dividend paying stocks: स्माल कैप
| कंपनी | वर्तमान मूल्य | 12 माह में दिया डिविडेंड | डिविडेंड यील्ड |
| एस्टर डीएम | 520 | 118 | 22.70% |
| भंसाली इंजीनियरिंग | 102 | 13 | 12.80% |
| स्टाइरेनिक्स परफॉर्मेंस | 1,494 | 94 | 6.30% |
| प्रॉक्टर एंड गैम्बल हेल्थ | 4,735 | 250 | 5.30% |
| नोवार्टिस इंडिया | 1,034 | 48 | 4.60% |
| गुजरात स्टेट फर्टि एंड केमि | 227 | 10 | 4.40% |
| गुजरात नर्मदा वैली FERT CO | 684 | 30 | 4.40% |
| गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट | 984 | 41 | 4.20% |
| इंडियन मेटल एंड फेरो अलॉय | 686 | 28 | 4.00% |
| AKZO नोबेल भारत | 2,460 | 90 | 3.70% |
| कैस्ट्रोल इंडिया लिमिटेड | 211 | 8 | 3.60% |
| जीएचसीएल लि | 504 | 18 | 3.50% |
| ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी | 997 | 35 | 3.50% |
| गुजरात पीपावाव पोर्ट | 205 | 7 | 3.40% |
| रेडिंगटन लिमिटेड | 222 | 7 | 3.20% |
डिस्क्लेमर: किसी कंपनी ने बीते एक साल में अच्छा डिविडेंड दिया है, तो यह इस बात की गारंटी नहीं है कि वह आने वाले साल में भी अच्छा डिविडेंड देगी। इसलिए निवेश का निर्णय करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।
मनीलाभ डॉट कॉम में सीनियर कॉपी रॉइटर। बिजनेस पत्रकारिता में तीन साल का अनुभव। मनीलाभ से पहले राजस्थान पत्रिका में बतौर सब एडिटर काम किया। खाली समय में पढ़ना और घूमना पसंद है।

