HDFC Bank म्यूचुअल फंड्स का सबसे पसंदीदा शेयर है। म्यूचुअल फंड्स ने इसमें 2,10,624.21 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। जबकि म्यूचुअल फंड्स के कुल इक्विटी AUM में इसकी हिस्सेदारी 6.11% है।
ICICI Bank म्यूचुअल फंड कंपनियों का दूसरा पसंदीदा शेयर है। म्यूचुअल फंड्स ने इसमें 1,83,295.98 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंड्स के कुल इक्विटी AUM में इसकी हिस्सेदारी 5.31% है।
देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज तीसरा पसंदीदा शेयर है। म्यूचुअल फंड्स ने इसमें 1,47,182.35 करोड़ का निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंड्स के कुल इक्विटी AUM में इसकी हिस्सेदारी 4.27% है।
Infosys म्यूचुअल फंड कंपनियों का चौथा पसंदीदा शेयर है। म्यूचुअल फंड्स ने इसमें 99,189.23 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंड्स के कुल इक्विटी AUM में इसकी हिस्सेदारी 2.88% है।
L&T म्यूचुअल फंड कंपनियों का पांचवां पसंदीदा शेयर है। म्यूचुअल फंड्स ने इसमें 90,803.23 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंड्स के कुल इक्विटी AUM में इसकी हिस्सेदारी 2.63% है।
एसबीआई म्यूचुअल फंड कंपनियों का छठा पसंदीदा शेयर है। म्यूचुअल फंड्स ने इसमें 76,697.50 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंड्स के कुल इक्विटी AUM में इसकी हिस्सेदारी 2.22% है।
एयरटेल म्यूचुअल फंड्स का 7वां पसंदीदा शेयर है। म्यूचुअल फंड्स ने इसमें 76,140.52 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंडों के कुल इक्विटी AUM में इसकी हिस्सेदारी 2.21% है।
एक्सिस बैंक म्यूचुअल फंड्स का 8वां पसंदीदा शेयर है। म्यूचुअल फंड्स ने इसमें 70,741.61 करोड़ निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंडों के कुल इक्विटी AUM में इसकी हिस्सेदारी 2.05% है।
आईटीसी म्यूचुअल फंड कंपनियों का 9वां पसंदीदा शेयर है। म्यूचुअल फंड्स ने इसमें 62,063.26 करोड़ निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंडों के कुल इक्विटी AUM में इसकी हिस्सेदारी 1.80% है।
एनटीपीसी इस सूची में 10वें स्थान पर है। म्यूचुअल फंड्स ने इसमें 58,764.69 करोड़ निवेश कर रखा है। म्यूचुअल फंडों के कुल इक्विटी AUM में इसकी हिस्सेदारी 1.70% है।