न्यूजNPS से UPS में जाने की प्रक्रिया हुई शुरू, फैसला लेने से...

NPS से UPS में जाने की प्रक्रिया हुई शुरू, फैसला लेने से पहले पढ़ लें UPS पर FAQ

UPS पर FAQ: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम (NPS) से एकीकृत पेंशन स्कीम (UPS) में जाने की विंडो एक अप्रैल से खुल गई है। कर्मचारियों के पास तीन महीने का समय है, जिसमें उन्हें यह प्रक्रिया पूरी करनी है। नए कर्मचारियों पास नियुक्ति तिथि से 30 दिनों के भीतर UPS में शामिल होने का विकल्प रहेगा। ऐसा न करने पर उन्हें डिफॉल्ट रूप से एनपीएस में शामिल कर दिया जाएगा। ऐसे में यूपीएस और इस प्रक्रिया को लेकर आपके मन में जो भी सवाल हैं, मनीलाभ उनके जवाब (FAQ) लेकर आया है। 

एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) क्या है?

एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंतर्गत शुरू की गई एक नई पेंशन योजना है। यह केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद निश्चित पेंशन भुगतान की गारंटी देती है। यह योजना एनपीएस की वर्तमान प्रणाली में एक वैकल्पिक सुविधा के रूप में पेश की गई है, जिसमें बाजार-आधारित रिटर्न के साथ-साथ एक सुनिश्चित पेंशन का लाभ मिलता है।

क्या राज्य सरकार के कर्मचारी या निजी क्षेत्र के कर्मचारी यूपीएस में शामिल हो सकते हैं?

फिलहाल, यह योजना सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए है। राज्य सरकारों के पास इसमें शामिल होने का विकल्प है। जो राज्य सरकार इसमें शामिल होगी, उसके कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। निजी क्षेत्र के कर्मचारी इसमें शामिल नहीं हो सकते। 

केंद्र सरकार के कर्मचारी एनपीएस से यूपीएस में कैसे शिफ्ट कर सकते हैं?

1 अप्रैल से यह सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए प्रोटीन सीआरए की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म A2 भरना होगा। इसमें प्रैन, ईमेल, आईडी प्रूफ, सेवा विवरण आदि देना होगा।  

नए भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए यूपीएस में शामिल होने की प्रक्रिया क्या है?

1 अप्रैल 2025 या उसके बाद केंद्र सरकार की सेवा में शामिल होने वाले नए कर्मचारियों को प्रोटीन सीआरए की वेबसाइट पर फॉर्म A1 भरकर यूपीएस के लिए आवेदन करना होगा। 

क्या केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी एनपीएस से यूपीएस में शिफ्ट हो जाएंगे?

नहीं, केंद्र सरकार सरकार के मौजूदा कर्मचारियों को 30 जून 2025 से पहले, जबकि नई नियुक्ति वाले कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि के 30 दिनों के भीतर यूपीएस का विकल्प चुनना होगा। यदि वे इस अवधि में आवेदन नहीं करते हैं, तो उन्हें स्वतः ही एनपीएस (बिना यूपीएस के) में शामिल मान लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वृद्ध, बीमार और दिव्यांग पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! बिना बैंक आए या हस्ताक्षर किए भी मिल सकेगी पेंशन

क्या 31 मार्च 2025 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी यूपीएस के लिए पात्र हैं?

हाँ, यदि कोई कर्मचारी 31 मार्च 2025 से पहले सेवानिवृत्त हुआ है और वह एनपीएस के तहत पंजीकृत था, तो वह निम्नलिखित शर्तों के तहत यूपीएस के लिए आवेदन कर सकता है:

  • उसने कम से कम 10 वर्ष की सेवा पूरी की हो, या
  • वह फंडामेंटल रूल्स 56(j) के तहत सेवानिवृत्त हुआ हो
  • यदि सेवानिवृत्त कर्मचारी की मृत्यु हो गई है, तो उसका पति/पत्नी इस योजना का लाभ उठा सकता है।

यूपीएस के तहत पेंशन की गणना कैसे की जाती है?

यूपीएस के तहत पेंशन की गणना निम्न सूत्र के अनुसार की जाती है:

  • पूर्ण निश्चित पेंशन: सेवानिवृत्ति से ठीक पहले के 12 महीने के औसत मूल वेतन का 50% (कम से कम 25 वर्ष की सेवा पर)।
  • आनुपातिक पेंशन: यदि सेवा अवधि 10 वर्ष से अधिक लेकिन 25 वर्ष से कम है, तो पेंशन आनुपातिक रूप से कम होगी।
  • न्यूनतम गारंटी: 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को 10,000 रुपए प्रति माह की न्यूनतम पेंशन मिलेगी।

क्या यूपीएस में आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) की सुविधा है?

यूपीएस के तहत कर्मचारी 3 वर्ष की लॉक-इन अवधि पूरी करने के बाद निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए अपने कॉर्पस से आंशिक निकासी कर सकते हैं:

  • बच्चों की उच्च शिक्षा या शादी
  • घर खरीदने या निर्माण के लिए
  • गंभीर बीमारी या चिकित्सा आपात स्थिति
  • दिव्यांगता से संबंधित खर्च

एक कर्मचारी अधिकतम 3 बार आंशिक निकासी कर सकता है, और निकाली गई राशि को सेवानिवृत्ति से पहले वापस जमा भी किया जा सकता है।

यदि कोई कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेता है, तो पेंशन कब शुरू होगी?

यदि कोई कर्मचारी कम से कम 25 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेता है, तो उसकी पेंशन उस दिन से शुरू होगी, जब उसकी नियमित सेवानिवृत्ति होनी थी।

यूपीएस के तहत Family Payout क्या है?

यदि एक यूपीएस सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति/पत्नी को जीवनभर के लिए सदस्य द्वारा प्राप्त पेंशन का 60% भुगतान किया जाएगा। 

यूपीएस और एनपीएस में क्या अंतर है?

विशेषतायूपीएसएनपीएस
पेंशन की प्रकृतिनिश्चित + बाजार-आधारित रिटर्नकेवल बाजार-आधारित रिटर्न
न्यूनतम गारंटी₹10,000 प्रति माह (10 वर्ष की सेवा पर)कोई गारंटी नहीं
परिवार पेंशन60% पेंशन पति/पत्नी कोकेवल एन्युइटी के तहत सीमित लाभ
आंशिक निकासी3 बार (निर्दिष्ट उद्देश्यों के लिए)समान नियम

क्या यूपीएस का विकल्प बाद में बदला जा सकता है?

नहीं, यह अंतिम और अपरिवर्तनीय है।

PRAN क्या है?

यह एक स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या है, जिसमें सभी लेन-देन दर्ज होते हैं।

यूपीएस के लिए आवेदन कहां जमा करें?

ऑनलाइन या अपने हेड ऑफ ऑफिस/डीडीओ के पास।

क्या ऑनलाइन आवेदन संभव है?

हाँ, CRA वेबसाइट के माध्यम से।

यूपीएस में पात्र सेवा क्या है?

केंद्र सरकार में पूर्ण की गई नियमित सेवा के महीने।

क्या यूपीएस सदस्य NPS टियर-I/II अकाउंट रख सकते हैं?

हाँ, स्वैच्छिक रूप से “All Citizen Model के तहत।

यूपीएस में माइग्रेशन पर मौजूदा कॉर्पस का क्या होगा?

पुराने PRAN में ट्रांसफर हो जाएगा।

Individual Corpus और Benchmark Corpus क्या हैं?

  • Individual Corpus: सदस्य के PRAN में उपलब्ध राशि।
  • Benchmark Corpus: डिफॉल्ट निवेश के आधार पर एक काल्पनिक मूल्य।

क्या पेंशन फंड और निवेश पैटर्न चुन सकते हैं?

हाँ, या तो डिफॉल्ट पैटर्न या:

  • 100% सरकारी प्रतिभूतियाँ (Scheme G)
  • लाइफसाइकल फंड (LC-25 या LC-50)।

निवेश विकल्प कितनी बार बदल सकते हैं?

  • पेंशन फंड: साल में एक बार
  • निवेश पैटर्न: साल में दो बार

कॉर्पस की जानकारी कैसे मिलेगी?

CRA द्वारा PRAN स्टेटमेंट में नियमित अपडेट से।

निश्चित पेंशन की गणना कैसे होगी?

सेवानिवृत्ति से पहले के 12 महीने के औसत मूल वेतन का 50% (कम से कम 25 वर्ष की सेवा पर)।

10 वर्ष की सेवा पर न्यूनतम पेंशन कितनी होगी?

₹10,000 प्रति माह (आनुपातिक यदि सेवा कम है)।

Family Payout क्या है?

सदस्य की मृत्यु पर, उनके पति/पत्नी को 60% पेंशन जीवनभर मिलेगी।

Representative Annuity Rate क्या है?

जनवरी 2014 से मार्च 2025 तक की दरें PERDA Regulations के Schedule VI में दी गई हैं।

किन्हें निश्चित पेंशन मिलेगी?

  • 10+ वर्ष की सेवा पर सुपरएन्युएट हुए कर्मचारी
  • FR 56(j) के तहत रिटायर हुए कर्मचारी
  • 25+ वर्ष की सेवा पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति।

क्या सेवानिवृत्ति के बाद शादी करने वाला पति/पत्नी पात्र है?

नहीं।

एकमुश्त भुगतान कैसे मिलेगा?

प्रत्येक 6 महीने की पूर्ण सेवा के लिए अंतिम मूल वेतन का 1/10वाँ हिस्सा।

सेवानिवृत्ति पर अंतिम निकासी (Final Withdrawal) कितनी कर सकते हैं?

अधिकतम 60% (Individual Corpus या Benchmark Corpus में से जो भी कम हो)।

Final Withdrawal कब मिलेगी?

सेवानिवृत्ति, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति या FR 56(j) के तहत रिटायरमेंट की तिथि पर।

निष्कासन/बर्खास्तगी/इस्तीफे पर क्या लाभ मिलेंगे?

कोई निश्चित पेंशन नहीं।

यूपीएस लाभ कैसे क्लेम करें?

संबंधित फॉर्म (B1-B6) हेड ऑफ ऑफिस/डीडीओ को जमा करें।

पेंशन भुगतान कैसे होगा?

National Pension System Trust द्वारा बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर।

क्या यूपीएस में नॉमिनी बदल सकते हैं?

हाँ, CRA वेबसाइट या नोडल ऑफिस के माध्यम से।

क्या यूपीएस पेंशन पर टैक्स लगेगा?

हाँ, इसे सामान्य आय के रूप में टैक्सेबल होगा।

यूपीएस में कोई शिकायत कैसे करें?

CRA हेल्पलाइन (1800-222-080) या नोडल ऑफिस से संपर्क करें।

UPS FAQ: ज्यादा जानकारी कहां मिलेगी?

www.npscra.nsdl.co.in या PERDA Regulations, 2025 देखें।

Check out our other content

Most Popular Articles