मुंबई। मंगलवार को 23,800 के स्तर के नजदीक रेजिस्टेंस से दबाव के बाद निफ्टी ने बुधवार को गिरावट दर्ज की और 181 अंकों की कमी के साथ बंद हुआ। बाजार सकारात्मक शुरुआत के बाद सुबह से ही दबाव में आ गया और यह गिरावट दिनभर जारी रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी के अनुसार, डेली चार्ट पर एक लंबी बेयर कैंडल बनी है, जो बताती है कि तेज उछाल के बाद अब बाजार में अल्पकालिक करेक्शन की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, डेली चार्ट पर हायर टॉप्स एंड बॉटम्स का पैटर्न बन रहा है, जिससे लगता है कि यह गिरावट एक नए हायर बॉटम के निर्माण का हिस्सा हो सकती है।
शेट्टी के अनुसार, शेयर बाजार अभी एक हेल्दी करेक्शन में है और संभावना है कि निफ्टी 23,400-23,200 के सपोर्ट स्तर पर संभाल पकड़कर फिर से उछाल सकता है। इसके बाद 23,800 के प्रमुख रेजिस्टेंस स्तर को फिर से चुनौती दी जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को निफ्टी के वीकली और मंथली कांट्रैक्ट की एक्सपायरी भी है, इसका असर भी इस बेंचमार्क इंडेक्स की चाल पर नजर आ सकता है।
अनुभवी पत्रकारों की टीम जो पर्दे के पीछे रहते हुए बेहतरीन कंटेट तैयार करने में अपना योगदान देती है। खबरों को संपादित करने के अलावा यह टीम रिसर्च करती है और खुद भी खबरें लिखती है।

