अगर आपने 5 साल पहले Nifty 500 इंडेक्स के कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेश किया होता और उन्हें होल्ड करके रखा होता, तो आज आपका निवेश 5000 फीसदी से लेकर 33 हजार फीसदी से भी ज्यादा के रिटर्न पर होता! जी हां, ये सच है। Nifty 500 इंडेक्स के सात शेयरों PG Electroplast, TARIL, CG Power, Zen Technologies, BLS International, BSE और Gravita India ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इन शेयरों ने न केवल शानदार कैपिटल गेन दिया, बल्कि डिविडेंड के रूप में अतिरिक्त आमदनी भी प्रदान की।
PG Electroplast: 5 साल में 33,353% का चौंकाने वाला रिटर्न
PG Electroplast ने निवेशकों को पिछले 5 साल में 33,353% का अद्भुत रिटर्न दिया है। यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और प्लास्टिक मोल्डिंग सेक्टर में काम करती है। डिजिटल उपकरणों और EV (इलेक्ट्रिक वाहन) कंपोनेंट्स की बढ़ती मांग ने इसके शेयर को रॉकेट की तरह उछाल दिया है। अगर आपने 5 साल पहले इस शेयर में ₹10,000 निवेश किए होते, तो आज उनकी कीमत ₹33 लाख से ज्यादा होती!
TARIL: 20,134% रिटर्न के साथ एक और मल्टीबैगर
TARIL (Transformers and Rectifiers (India) Ltd) ने निवेशकों को 20,134% का शानदार रिटर्न दिया है। यह कंपनी बिजली के ट्रांसफार्मर बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है।
यह भी पढ़ें: ओला-उबर से मुकाबले के लिए अमित शाह शुरू करेंगे ‘सहकार टैक्सी’, जानें क्या होगा खास?
CG Power: इंफ्रास्ट्रक्चर बूम से 12,420% का फायदा
CG Power ने पिछले 5 साल में 12,420% का रिटर्न दिया है। यह कंपनी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस में अग्रणी है। सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग पहलों ने इसके शेयर को बुलिश बनाया है।
Zen Technologies: डिफेंस सेक्टर में 5,631% का धमाका
Zen Technologies एक प्रमुख डिफेंस मैन्युफैक्चरर है, जो ड्रोन डिटेक्टर समेत कई सैन्य उपकरण बनाती है। इसनेनिवेशकों को 5,631% का रिटर्न दिया है। भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘डिफेंस मॉडर्नाइजेशन’ पॉलिसी ने इस कंपनी के ग्रोथ को नई ऊंचाई दी है।
BLS International: 5,496% का रिटर्न
BLS International, जो वीजा और कंसुलर सेवाएं प्रदान करती है, ने अपने निवेशकों को 5,496% का रिटर्न दिया है। कोविड काल के बाद बढ़ी विदेश यात्रा और डिजिटल वीजा प्रोसेसिंग में वृद्धि ने इसके शेयर को लगातार ऊपर धकेला है।
BSE : 5,370% रिटर्न
एशिया के सबसे पुराने और देश के दूसरे बड़े शेयर बाजार BSE ने निवेशकों को 5,370% का रिटर्न दिया है। कोविड के बाद से भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड पार्टिसिपेशन और SME प्लेटफॉर्म जैसे नए प्रोडक्ट्स ने इसके शेयर को फायदा पहुंचाया है।
Gravita India: रीसाइक्लिंग बिजनेस से 5,142% का लाभ
Gravita India, जो लीड और एल्युमिनियम रीसाइक्लिंग में काम करती है, ने 5,142% का रिटर्न दिया है। ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबल मैटीरियल्स की बढ़ती डिमांड ने इस कंपनी को मल्टीबैगर बना दिया है।
एनएसई 500 के इन शेयरों में क्या आगे भी जारी रहेगा यह बुल रन?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन कंपनियों का ग्रोथ ट्रेंड अभी भी मजबूत है, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस सेक्टर में। हालांकि, निवेशकों को रिसर्च करके ही इन शेयरों में पैसा लगाना चाहिए, क्योंकि पिछला परफॉर्मेंस भविष्य की गारंटी नहीं होता। वहीं, इनमें से कुछ शेयर अभी एक्सचेंज के एएसएम (अतिरिक्त निगरानी उपाय) दायरे में भी हैं।
मनीलाभ डॉट कॉम में एसोसिएट एडिटर। बिजनेस पत्रकारिता में डेढ़ दशक का अनुभव। इससे पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका और लोकमत समाचार में बिजनेस बीट कवर कर चुके हैं। जब बिजनेस की खबरें नहीं लिख रहे होते तब शेर और कहानियों पर हाथ आजमा रहे होते हैं।

