Tag: market capitalization
फिर रॉकेट बने अदाणी के शेयर, कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 14.54 लाख करोड़
नई दिल्ली। तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच अदाणी समूह के शेयर एक बार फिर रॉकेट बनते नजर आ रहे हैं। समूह की कुल 11 में से आठ सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए। कुछ शेयरों में 20 फीसदी तक की तेजी रही। तीन दिनों से जारी तेजी के चलते अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप बुधवार को बढ़कर 14.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

